
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 28 सरकारी स्कूलों का दर्जा घटा दिया है। यह निर्णय उन स्कूलों में लिया गया है, जहाँ 18 सितंबर 2025 तक विद्यार्थियों की संख्या पांच या उससे कम रही। इनमें 12 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (GSSS) और 16 सरकारी उच्च विद्यालय (GHS) शामिल हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, इन स्कूलों में कर्मचारियों, कार्यालय अभिलेखों, अन्य स्टॉक मदों, स्वीकृत पदों, भूमि एवं भवनों के स्थानांतरण के संबंध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इन स्कूलों के नामांकित विद्यार्थियों को निकटवर्ती या उनकी पसंद के अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों (GSSS) का दर्जा घटाकर हाई स्कूल किया गया–
- भौंरा (कांगड़ा)
- चंबी (मंडी)
- कोटगढ़ (शिमला)
- जुब्बड़ (शिमला)
- दमयाना (शिमला)
- बोसारी (शिमला)
- रत्नाड़ी (शिमला)
- बरवास (सिरमौर)
- कडीवान (शिमला)
- झीना (शिमला)
- बराच (शिमला)
- बाघल (शिमला)
हाई स्कूलों (GHS) का दर्जा घटाकर GMHS किया गया –
- घरना (कांगड़ा)
- त्रास्वान (मंडी)
- मलहोटी (सिरमौर)
- लिंगजार (शिमला)
- चनोग (शिमला)
- मुनीष (शिमला)
- ब्राल (शिमला)
- अलावांग (शिमला)
- कुहल (शिमला)
- कांडा (शिमला)
- जराशी (शिमला)
- जनाहन (शिमला)
- गैहा (शिमला)
- कचेरी (शिमला)
- नागान (शिमला)
- गाहन (शिमला)
इस फैसले का उद्देश्य कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों का समुचित प्रबंधन और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।