हिमाचल–पंजाब सीमा से नादौन तक फोरलेन परियोजना में 26 पुलों का होगा निर्माण

ऊना। हिमाचल–पंजाब सीमा से नादौन तक प्रस्तावित फोरलेन परियोजना में कुल 26 पुल बनाए जाएंगे। फोरलेन बनने से नादौन और पंजाब सीमा के बीच की दूरी मौजूदा 49 किलोमीटर से घटकर 35 किलोमीटर रह जाएगी।

इसी तरह अंब से ऊना के झलेड़ा तक 29 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण होगा। इस मार्ग पर पक्का परोह और बसाल में बने पुलों को तकनीकी आवश्यकता के अनुसार 90 डिग्री एंगल पर बदला जाएगा।

परियोजना में नादौन से पंजाब बॉर्डर तक 26 पुल शामिल होंगे, जिनमें से 7 पुल अंब–ऊना मार्ग पर होंगे। निर्माण कार्य पूरी तरह तकनीकी चुनौतियों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

मार्क टेक्नोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पहले अलाइनमेंट में आई कमियों को सुधार कर नया प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। टीम लीडर इंजीनियर सतीश नाग के अनुसार, अलाइनमेंट की स्वीकृति मिलते ही डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया गया है और उसी आधार पर खाका तैयार किया गया है। वहीं, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि सड़क के दोनों ओर नालियां और ऊपर जालियां लगाई जाएं ताकि बरसात का पानी घरों में न घुसे और बेसहारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़े – देहरादून : मार्ग क्षतिग्रस्त, कई रूट डायवर्ट; मसूरी का रास्ता आज भी बंद

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें