पीलीभीत में 23 मुख्य सेविकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्य सेविकाओं के चयन पर उनको नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। शासन से आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तर पर भी सजीव प्रसारण किया गया, जहां मौजूद भाजपा विधायक और अधिकारियों ने चयनित 23 मुख्य सेविकाओं को जिला मुख्यालय पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।

बुधवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला एवं बाल विकास विभाग को 2425 नवीन मुख्य सेविकाओं एवं 13 नवीन फार्मासिस्ट की सौगात दी। जिसका सजीव प्रसारण गॉधी सभागार पीलीभीत में भी देखा गया। आयोजन में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान व जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद से नवचयनित 23 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। यहां पर डीपीओ युगल किशोर सांगुडी ने बताया कि बाल विकास विभाग में पिछले 20 वर्षों में मुख्य सेविका पद पर कोई सीधी भर्ती नहीं हुई थी, अब सरकार द्वारा प्रदेश में नवीन 2425 मुख्य सेविकाओं की भर्ती की हैं।

प्रदेश की 2425 मुख्य सेविकाओं में से जनपद पीलीभीत से भी 23 मुख्य सेविकायें चयनित हुई है। नव चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं में से लखनऊ के निकट के जनपदो की मुख्य सेविकाओं को लखनऊ बुलाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। शेष प्रत्येक जनपद में जनपद से चयनित मुख्य सेविकाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए हैं।

यहां पर राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बरखेड़ प्रतिनिधि व जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी व समाज कल्यांण अधिकारी मौजूद रहे। चयनित मुख्य सेविकाओं में आस्था मिश्रा, सरिता सक्सेना, दीप माला वर्मा, निशा, प्रगति अवस्थी, शारदा, कंचन वर्मा, लक्ष्मी देवी, कविता भारती, छाया देवी, सुनीता देवी, रुचि, अनामिका गंगवार, ममता देवी, रुबीना बी, पिंकी पटेल, मोनी गंगवार, मनीषा गंगवार, अंजू गौतम, रेखा देवी, सीमा चौधरी, दीक्षा पांडे व रोली देवी शामिल हैं।

जनपद में मुख्य सेविकाओं के कुल 70 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से वर्तमान में कुल 09 मुख्य सेविकाएं तैनात हैं। 61 पद रिक्त हैं। नवीन भर्ती के उपरान्त प्रदेश के समस्त जनपदों सहित पीलीभीत को भी लगभग 25 से 30 नवीन मुख्य सेविकायें प्राप्त होने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े : किसानों से रूठे बदरा! सूखे की चपेट में पीलीभीत, 65% कम हुई बारिश

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें