UP में 18 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नई नियुक्तियां

UP सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएफ के 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस अदला-बदली में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी और नगर निगम अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (नगर) गंभीर सिंह को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। वहीं, प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे अम्बरीश कुमार बिंद को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रहे हनुमान प्रसाद को रामपुर का नया अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में राजीव कुमार राय और शुभी काकन को मंडी परिषद, लखनऊ में उप निदेशक नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार शुक्ला को प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुभाष सिंह को इसी पद पर वाराणसी नगर निगम भेजा गया है।

लखनऊ में राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, हेम सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण में सचिव, और वंदिता श्रीवास्तव को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।

शामली में सत्येंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी, गाजियाबाद में विनय कुमार सिंह को वही पद मिला है। लखनऊ मंडी परिषद में उप निदेशक की भूमिका अब योगेंद्र कुमार निभाएंगे, जबकि पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

बलिया में राजित राम गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) नियुक्त किया गया है। इसी विभाग के अंतर्गत चित्रकूट में स्वप्निल कुमार यादव को नई जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ नगर निगम में नम्रता सिंह को अपर नगर आयुक्त बनाया गया है और रोशनी यादव को लखनऊ की अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें :

हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत
https://bhaskardigital.com/fire-breaks-out-gulzar-house-building-hyderabad-17-people-die/

Video : न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 2 लोगों की मौत, 19 घायल
https://bhaskardigital.com/video-mexican-navy-ship-collides-with-bridge-new-york/

ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी
https://bhaskardigital.com/eos-09-satellite-launch-fails-isro-chief-technical-fault/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एक यूट्यूबर से पाकिस्तनी एजेंट तक क्या है ज्योति मल्होत्रा की कहानी ? सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी जेपी अमन सोसाइटी में आंधी, 40 से अधिक फ्लैटों के दरवाजे उड़े ट्रंप सरकार में आतंकवादी की एंट्री रेगुलर कॉलेज नहीं आ रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला दविंदर