
मुफीद अहमद
सैफनी/रामपुर। भाजपा प्रकोष्ठ के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन रामपुर जनपद के जिला संयोजक सुशील कुमार फौजी ने नगर पंचायत सैफनी के सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाने व उनमें उत्साह जागृत करने और समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊंच-नीच, जाति-धर्म आदि जैसी महामारी को रोकने के लिए मनुष्य में समानता का संदेश देने के लिए, सैफनी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक सफाई कर्मियों के सम्मान हेतु, सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें सफाई कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी मुख्य अतिथि के रुप मैं उपस्थित रहे समारोह के दौरान फौजी सुशील कुमार जोशी ने एक वृद्ध सफाई कर्मी महिला के चरण स्पर्श कर जाति प्रथा ,छुआछूत ऊंच-नीच, भेदभाव आदि कुप्रथा पर कुठार करते हुए कहा कि संसार में प्रत्येक मनुष्य समान है ,कोई भी मनुष्य अपने जन्म से नहीं कर्म से महान होता है ,जैसे महान संत कबीर दास जी अपनी वाणी में कह गए कि ऊँचे कुल का जनमिया, करनी ऊँची न होय ।सुवर्ण कलश सुरा भरा, साधू निंदा होय । अर्थात ऊँचे कुल में जन्म तो ले लिया लेकिन अगर कर्म ऊँचे नहीं है तो ये तो वही बात हुई जैसे सोने के लोटे में जहर भरा हो, इसकी चारों ओर निंदा ही होती है। आप जन्म से श्रेष्ठ हो जाएं यह जरूरी नहीं है बल्कि आप अपने व्यवहार व कर्म से श्रेष्ठ बनते हैं। नगर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी लेने वाले युवक युवतियां, वास्तव में समाज के लिए नायक हैं, क्योंकि स्वच्छता ही निरोग वातावरण की पहचान है। अतः स्वच्छ वातावरण के लिए सफाई कर्मियों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार कटियार ने सफाई कर्मियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनका मनोबल बढ़ाया समस्त कार्यकर्ताओं ने नगर वासियों के द्वारा मिले इस प्रेम और सम्मान से वशीभूत होकर एक दूसरे को धन्यवाद किया ।कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नेतराम कश्यप अभिलाष शर्मा अमर सिंह जोशी बृजेश जोशी विमल जोशी भगवान स्वरूप राजेश आकाश सक्सेना आदि जबकि नगर पंचायत कर्मियों में निर्भय कश्यप विजय सागर मोहम्मद अरशद अखिलेश कुमार विनोद वाल्मीकि आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।










