सोनम-प्रियंका और दीपिका, जानिए इन तीनों के मंगलसूत्र में खास है क्या ?

बॉलीवुड में साल 2018 में ही दीपिका पादुकोण की शादी हुई थी। फिर मई में सोनम कपूर की भी शादी हुई थी। और फिर प्रियंका चोपड़ा की भी शादी हुई। इन तमाम अभिनेत्रियों के ब्राइडल लुक के अलावा उनके मंगलसूत्र के डिजाइन भी चर्चाओं में रहे। इन सभी टॉप एक्ट्रेसेस की शादी में एक बात कॉमन रही शादी का बाद इनका लुक, इसमें भी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा इनका लाखों करोड़ों का मंगलसूत्र।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

शादी के बाद निक-प्रियंका को जोधपुर से लौटते समय एयरपोर्ट पर नज़र आये थे, इस दौरान सभी की नजर प्रियंका चोपड़ा के यूनिक मंगलसूत्र पर जा रुकी। उनके मंगलसूत्र को एक गोल्डन कलर के चेन में बनाया गया है जिसमें काले कलर की मोती के साथ 3 डायमंड स्टोन भी लगे हुए हैं। इसकी खूबसूरती देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों में ही होगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड की खुबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी भी बहुत ही रॉयल अंदाज़ में हुई थी। दीपिका और रणवीर को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था जहां दोनों हाथ थामें नजर आए। इस दौरान सबकी नजर दीपिका के मंगलसूत्र पर गई जो कि काफी सिंपल और रॉयल दिखी। सूत्रों के अनुसार दीपिका का मंगलसूत्र सोलटायर का है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख के आसपास बताई जा रही है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्री सोनम के कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें सिंह राशि और मिथुन राशि के शेप के डायमंड पेंडेंट बने हुए हैं। बता दें कि सोनम की राशि मिथुन है और आनंद आहूजा की सिंह राशि है। इससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि सोनम कपूर का अपने पति के साथ कनेक्शन बहुत ही गहरा है। इतना ही नहीं शादी के कुछ दिन बाद सोनम ने मंगलसूत्र को अपने हाथों में पहन लिया था जिसेक बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें