सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट में अपनी मां के लिए किया था…

मुंबई. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। उनके नौकर ने उनके शव को पंखे से लटकते हुए देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी है। सुशांत पिछले साल नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में लीड एक्टर थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।

घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था।

8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर ने भी की थी आत्महत्या

पांच दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिशा ने मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद दिशा को बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बिहार के रहने वाले
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मूल रुप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे, मुंबई के बांद्रा में वो रहते थे, वहीं उन्होने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, कोई इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से बच रहा है।

डेली सोप से शुरुआत
सुशांत राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत डेली सोप से किया था, उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिला था, इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा, काय पो छे मे उन्होने शानदार एक्टिंग की थी, इसके साथ ही शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आये थे।

https://www.instagram.com/p/CA-S3cIDWOx/?utm_source=ig_embed

कुछ दिनों पहले किए अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को याद किया था।

क्रिकेटर इरफान खान ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया।

अभिनेता रितेश देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें