
जी पी अवस्थी
कानपुर। भारतीय लोकतंत्र सेनानी संगठन (उ०प्र०) के महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी कानपुर नगर डॉ. ब्रम्हदेव राम तिवारी को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष – कोविड – 19 राहत कोष में 61,000 रु. का बैंक ड्राफ्ट दिया। यह राशि समर्पित लोकतंत्र सेनानियों के माध्यम से एकत्रित किया गया।
जिलाधिकारी से मिलने के लिए कुंज बिहारी गुप्ता, छविलाल सुदर्शन (सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग), अलोप कुमार तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, राधेश्याम जी गुप्ता आदि प्रमुख लोग थे।












