मिथुन चक्रवर्ती के पिता का हुआ निधन, लॉकडाउन की वजह बेंगलुरु में फंसे अभिनेता

मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार चक्रवर्ती का मुंबई में 95 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। उनका निधन किडनी फेल होने की वजह से हुआ। लेकिन पिता के आखिरी वक्त में मिथुन उनके पास नहीं रह सके। वे कोरोनावायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से बेंगलुरु में फंसे हुए हैं। मिथुन अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए मुंबई पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BJ7YkGsjwfO/?utm_source=ig_embed

फिलहाल मिथुन के बड़े बेटे मिमोह मुंबई में ही हैं। जो दादा के अंतिम संस्कार के लिए मिथुन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। मिथुन के बेटे नमाशी चक्रवर्ती की छह साल पुरानी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके दादा की तस्वीर मिली है। जिसमें उन्होंने दादा को घर का राजा बताया था। 

मीडिया की रिपोर्ट  के अनुसार बसंत कुमार चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से खराब सेहत से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- “ईश्वर आप सभी को इस गम से उभरने के लिए ताकत दे।”

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें