भास्कर समाचार सेवा
विकासनगर। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों व तानाशाही रवैया संविधान के अपमान किए जाने के विरोध में शनिवार को विकासनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में मौन और सांकेतिक धरना दिया गया। इस मौके पर तिलक भवन के बाहर तिरंगा फहरा कर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की चित्रों को रखकर करीब 1 घंटे धरने पर बैठे रहे। नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार की देश में विभाजन कारी नीतियों का कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। कहा कि भाजपा सरकार आरएसएस के द्वारा चलाए जा रहे एजेंडा है।
कहा कि भारत के संविधान को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने बनाया था। कहा कि संविधान को बचाने के लिए हम सब घोर निंदा करते हैं। कहा कि संविधान की आड़ में देश को बांटने की कोशिश की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करती है।
शहर कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अराजकता, महंगाई, बेरोजगारी से आम जनमानस परेशान है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुंवर पाल, हरबर्टपुर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उजागर सिंह, बलजीत सिंह, नीरज अग्रवाल, कितेश जयसवाल, संजय जैन, मिर्जा राज, बलबीर सिंह, गोवर्धन प्रधान, संसार सिंह धीरज नौटियाल, प्रताप सिंह चौधरी, जगमाल सिंह, इकबाल अहमद, सूफी शरीफ, अभिनव ठाकुर, चौधरी अकरम, नितिन वर्मा, नौशाद अली, सदाकत अली, कुसुम कौशल, रेशमा अंसारी, रेखा रमोला, वीना मलिक, विकास शर्मा, राजेश वर्मा, देवानंद पासी, हरीश ग्रोवर, सलीम अहमद , गुरविंदर सिंह, मोहम्मद रफी, अहमद, साबिर अली, साजिद अली, विरेंदर, राजीव शर्मा, अनुपम कपिल, मनीष सैनी आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...
गरीबों के हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी कांग्रेसः सोनिया गांधी
देश, नई दिल्ली, बड़ी खबर, राजनीति
मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्त कदम, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान
देहरादून, उत्तराखंड
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
उत्तरकाशी, उत्तराखंड
भारत में अब चिकित्सा शिक्षा में सुविधाओं की कमी नहीं- जेपी नड्डा
बड़ी खबर, देश, नई दिल्ली, राजनीति
सरकार ने आगामी केंद्रीय बजट पर जनता से मांगे सुझाव
नई दिल्ली, देश, राजनीति















