फतेहाबाद की बेटी बनी मिसाल : हरियाणा की पहली बालिका सरपंच अस्तुति कंबोज को CM ने किया सम्मानित

फतेहाबाद : हरियाणा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य की पहली बालिका पंचायत बरसीन की प्रथम सरपंच अस्तुति कंबोज को वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया गया था, जहां मुख्यमंत्री ने अस्तुति को बधाई देते हुए ग्रामीण विकास में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। बता दें कि फतेहाबाद जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमन सुभाष खिचड़ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक करने की दिशा में नया कदम उठाते हुए अपने गांव बरसीन से बालिका पंचायत नामक इस प्रेरणादायक मुहिम की शुरुआत की थी। बालिका पंचायत का गठन बाकायदा वोटिंग के माध्यम से किया गया जिसमें 11 से 21 साल तक की बेटियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया था। बालिका पंचायत में अस्तुति कंबोज को सरपंच पद के लिए चुना गया गया, जिन्हें 22 वोट मिले थे। सीएम से सम्मानित होने के बाद अस्तुति कंबोज ने कहा कि यह पल उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं अपनी भावनाएं कैसे प्रकट करूं। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने मुझे सम्मानित किया है। अब मेरी पूरी टीम के साथ मिलकर गांव के विकास और नशा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में कार्य करूंगी। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे गांव बरसीन को देश का सबसे अच्छा गांव बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई