
पति-पत्नी के बारे में यह कहा जाता है कि यह जीवन की गाड़ी के दो पहिए होते हैं। यही वजह है कि यह एक दूसरे के हमसफर होते हैं जो पूरी जिंदगी एक साथ चलते हैं। यही नहीं एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बनने के बाद इनके भाग्य के बंधन भी एक दूसरे के साथ जुड़ जाते हैं। यही वजह है कि इन दोनों की जिंदगी में सुख और दुख साथ-साथ आते हैं।
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार पति के भाग्य का असर पत्नी के ऊपर और पत्नी के भाग्य का असर पति के ऊपर बराबर पड़ता है। इस पोस्ट में हम इसी से जुड़ी एक ऐसी बात के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जानने के बाद आप इस पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।
आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि, पत्नी के पैरों के आकार को देखकर पति के किस्मत का अंदाजा लगाया जा सकता है। जी हां ज्योतिषी शास्त्र का माने तो पत्नी के पैरों को बनावट का असर पति के भाग्य पड़ता है।
आइए जानते हैं पैरों के विभिन्न आकारों का क्या है मतलब-
● गद्देदार पैर- जिन महिलाओं का पैर गद्देदार होता है, वह अपने पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती है। इनके में जीवन में आने से पति के किस्मत के सितारे चमकने लगते लगते हैं। साथ ही इस तरह की महिलाएं अपने पति को बेहद प्यार करती हैं।
● गोल एड़ी वाले पैर- जिन महिलाओं के पैर की एड़ी गोल होती है उन महिलाओं के किस्मत में राजभोग का सुख लिखा रहता है। ऐसे में यह जिस लड़के से विवाह करती हैं उस लड़के की तकदीर भी बदल जाती है और सफलता उसके कदम चूमने लगती है। साथ ही ऐसे लड़कों को धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।
● पैरों की उंगलियों का जुड़ा होना- ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं के पैर की ऊंगली आपस में जुड़ी होती है ऐसी औरतें धन-धान्य से भरपूर होती है। साथ ही यह बहुत ही कोमल स्वभाव वाली होती हैं। जिस घर में इन महिलाओं का विवाह होता है वह घर स्वर्ग सा बन जाता है।
● तर्जनी उंगली का बड़ा होना- जिन महिलाओं की तर्जनी उंगली बड़ी होती है वह अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। और हर क्षेत्र में उनकी मदद के लिए खड़ी रहती है। ऐसी महिलाओं के पति को अपनी पत्नी का हमेशा सहयोग प्राप्त होता है।
● तलवे पर कमल का निशान- ऐसी महिलाएं जिन के तलवों पर कमल अथवा छत्र का निशान होता है इन महिलाओं के पति राजनीति के क्षेत्र में बहुत आगे जाते हैं। तथा ऐसी महिलाओं के पति को समाज में बहुत ही अधिक मान सम्मान की प्राप्ति होती है।















