कनाडा (Canada) के मॉन्टरियल शहर (Montreal) में रविवार को भीड़-भाड़ भरे इलाके में घड़ियाल को घूमता देखा गया। यह घड़ियाल सड़क पार कर रहा था। इस घटना का वीडियो ट्विटर पर वहीं के रहने वाले मायसम समाहा ने शेयर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि घड़ियाल को सड़क पार करते देखा गया, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैरी स्ट्रीट के पास छतिएब्रिएंड एवेन्यू में घड़ियाल सड़क पार कर रहा है। जब लोगों की नजर पड़ी तो वो कार के नीचे जाकर छिप गया। लोग आए और रिकॉर्डिंग करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि ये घड़ियाल एक कंपनी का है जो विदेशी पशु प्रदर्शनों का संचालन करती है। जब कर्मचारी लंच करने के लिए बाहर निकले तो घड़ियाल भी बाहर निकल गया। पुलिस ने बताया कि घड़ियाल को पकड़ लिया गया और उसको वापस कंपनी को सौप दिया गया है।
https://twitter.com/mayssamaha/status/1206277084252913664?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1206277084252913664&ref_url=http%3A%2F%2Fhindi.lifeberrys.com%2Fweird-story%2Falligator-calmly-crosses-busy-street-video-viral-114481.html















