
गाजीपुर : थाना क्षेत्र के बक्सु बाबा मंदिर के पास गंगा के बाढ़ के पानी में सहेलियों के साथ नहाते समय एक बालिका डूब गई। काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गंगा में आई बाढ़ से कई गांव घिरे हुए हैं। लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। धीरे-धीरे गंगा के घटाव के कारण पानी कम हो रहा है, जिसमें बच्चे कूदकर नहाते भी हैं।
नगदिलपुर गांव निवासी अशोक चौधरी की पुत्री खुशबु (14) गांव की सहेलियों के साथ बक्सु बाबा मंदिर के पास बाढ़ के पानी में नहा रही थी। नहाते समय वह मोबाइल से सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने पर वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख सहेलियों ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया। आनन-फानन में परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि बाढ़ के पानी में नहाते समय बालिका डूब गई थी। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें:
महराजगंज : काम के दौरान करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, एक घंटे तक सड़क किया जाम
https://bhaskardigital.com/electricity-worker-died-due-to-electric-shock/
बिहार की अनोखी पहल: गया में गीर गायों की बन रही कुंडली, नामकरण में झलकता है गौ विज्ञान और पौराणिक आस्था
https://bhaskardigital.com/bihar-kundali-of-gir-cows-is-being-made-in/