इस शक्तिशाली मंत्र को सिर्फ सुनने मात्र से खुल जायेंगे आपके बंद किस्मत के ताले

पूजा पाठ में और किसी भी धार्मिक कार्यो में मंत्रोच्चारण का बहुत महत्व है, बिना मंत्रो के उच्चारण के किसी भी धार्मिक अनुष्ठान को पूरा नहीं किया जा सकता है | इन मंत्रो का उच्चारण अगर सही ढंग से किया जाये तो जीवन की दिशा को बदला जा सकता है | बहुत से लोग मंत्रो का सही ढंग से उच्चारण नहीं कर पाते है, जिस वजह से उनकी मनोकामना पूर्ण नहीं हो पाती है | आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनने और उच्चारण करने मात्र से जीवन से समस्याएं दूर होने लग जाती है |

प्राचीन शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्टि का सृजनकर्ता, महादेव शिव को संहारक और भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार बताया गया है | भगवान विष्णु के विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत को सबसे पवित्र और शक्तिशाली बताया गया है | इस स्त्रोत में भगवान विष्णु के 1000 नामो का वर्णन किया गया है और इनका उच्चारण करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती है |

ये स्त्रोत संस्कृत में है, जिस कारण हर कोई इसे आसानी से पढ़ नहीं पाता है, इसीलिए हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बता रहे है, जो पढने मे आसान है, साथ ही इस मंत्र के उच्चारण से वही फल प्राप्त होता है, जो विष्णु सहस्त्रनाम से प्राप्त होता है |

नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे। सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नम:।।

जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने और उनसे छुटकारा पाने के लिए रोज सवेरे इस मंत्र का जाप करे | आपको इस मंत्र का प्रभाव शीघ्र ही नजर आने लगेगा |

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें