
सलमान ने बहुत सारी हिट फिल्मे दी और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाये है। वही दूसरी तरफ इनके रोमांस की स्टोरी भी कम नहीं रही। जब सलमान खान मात्र 19 साल के थे तभी से इन्होने रोमांस करना शुरु कर दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की शाहीन जाफरी सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड थी। शाहीन से मिलने के लिए सलमान कॉलेज के बाहर घंटो इंतजार किया करते थे।
एक जमाने के हीरो रहे अशोक कुमार की नातिन थी शाहीन जाफरी। अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म एक्टर सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की थी। जिसके बाद भारती को दो बेटियां हुई जिनमे एक जेनिव और दूसरी शाहीन जाफरी थी।
उस दौर में सलमान और शाहीन की लव स्टोरी भी खूब परवान पर थी। लेकिन उस समय सलमान फिल्म इंडस्ट्री से दूर मुंबई में स्टूडेंट के रूप में अपनी पढ़ाई कर रहे थे। वही सलमान और शाहीन के बीच एक दूसरे से प्यार करने की बाते दोनों की ही फैमिली भली भाती जानते थे। और दोनों के ही फैमिली शादी के रिश्ते के लिए भी तैयार थे।
सलमान और शाहीन की शादी होने वाली थी इसी बीच दोनों के उस बक्त की मशहूर मॉडल और मिस इण्डिया रह चुकी संगीता बिजलानी की इंट्री हो जाने के कारण सलमन और शाहीन के दुरी बढ़ जाती है। और इसी कारन बस दोनों की शादी भी टूट जाती है।
संगीता का भी अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था और वो भी अकेली थी और हमेशा होटल सी रॉक के उसी हेल्थ क्लब में जाया करती थी जहा सलमान और शाहीन भी साथ जाया करते थे। धीरे – धीरे सलमान और संगीता में नजदीकियां होते देख शाहीन सलमान से दूर होती चली गई।
उम्र में बड़ी संगीता और सभी तरह का अनुभव की तरफ ज्यादा प्रभावित हो गए सलमान। अब देखना ये है की उम्र के पड़ाव में इन सबो के अलावा भी बहुत सारी ऐक्ट्रेस और लड़कियों भी सलमान की गर्ल फ्रेंड रही लेकिन अभी तक सलमान ने किसी से शादी नहीं की। वही अभी भी सलमान अपने सभी अपनी ओल्ड गर्लफ्रेंड का भी हमेशा मदद करते दीखते है।















