
बॉलीवुड जगत ( Bollywood world ) के लिए रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Bollywood actor Sushant Singh Rajput ) ने सुबह यहां बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या ( Suicide) कर ली। मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। Mumbai Police जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट ( Suicide note ) नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह ( Sushant Singh Rajput ) के पिता आज सुबह 11 बजे मुंबई आयेंगे। बताया जा रहा है कि अभिनेता का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में ही किया जाएगा।
आज सुबह 11.20 बजे की फ्लाइट से मुंबई आयेंगे पिता
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सोमवार को मुंबई में अंतिम संस्कार होगा, जिसमें पटना से उनके पिता केके सिंह और चचेरे भाई और सुपौल से बीजेपी के विधायक नीरज कुमार बबूल के साथ दो अन्य सदस्य सुबह 11.20 की फ्लाइट से मुंबई आयेंगे आपको बता दें कि सुशांत की मां की मृत्यु 2002 में हो गई थी. इसके अलावा उनकी चार बहनें हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं.
नौकर ने फंदे से लटका देखा
जानकारी के अनुसार एक काले रंग की टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स (निक्कर) पहने राजपूत को उनके घर में काम करने वाले एक नौकर ने बेडशीट से फांसी पर लटके देखा। इसके बाद नौकर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच करने के लिए रवाना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस इस मामले में सुशांत सिंह के डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि सुशांत पिछले 6 महीनों से कुछ डॉक्टर्स के संपर्क में थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी।
बहन से की थी बात
शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आज सुबह करीब 9.30 बजे अपनी बहन से फोन पर बातचीत की थी। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं लग पाई है कि दोनों के बीच क्या बात हुई। फिलहाल मुंबई पुलिस उनकी बहन के साथ भी संपर्क में है। बिहार की राजधानी पटना में सुशांत सिंह राजपूत के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह का परिवार पटना में रहता है।















