हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, इंडिया ब्लॉक से नाता तोड़ा

-इंडिया ब्लॉक से नाता तोड़ा, सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ । हरियाणा में इंडिया गठबंधन टूट गया है। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब और आधा दिल्ली से टच करता है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से संबंध रखते हैं। आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में हम हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हम हरियाणा में अकेले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है। हमारा फर्ज है कि जनता की उम्मीदों को पूरा करें। हमारी पार्टी सर्वे में नहीं आती है, जबकि सीधे सरकार बनाती है।

बता दें कि अभी हाल में हरियाणा में आप और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था। 9 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र पर आप का उम्मीदवार मैदान में था। आप की तरफ से सुशील कुमार गुप्ता कैंडिडेट थे। जिन्हें भाजपा के नवीन जिंदल से हार का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

कश्मीर के पूंछ के लोगों से क्या बोलें राहुल गांधी ? अब तेज प्रताप यादव बॉडी बना रहे हैं.. जो सिंदूर मिटाने चले थे वो मिट्टी में मिल गए : पीएम मोदी आसमान में अटकी indigo फ्लाइट पायलट ने लाहौर ATC से मांगी अनुमति 68 की उम्र में नाक से बांसुरी बजाकर रचा इतिहास