
वाराणसी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अधिकृत पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए हार की पटकथा लिखने के लिए चुनावी जंग में उतरे बागी उम्मीदवारों के खिलाफ अब पार्टी नेतृत्व ने कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को नेतृत्व ने वाराणसी में बागी 36 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने निकाय चुनाव में बागी प्रत्याशी बनने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी के 36 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है। इनमें गोलाघाट वार्ड नंबर-17 से पूर्व पार्षद अजय गणेशु, राहुल गुप्ता, रेनु कुरैशी आदि। विशेश्वर वार्ड से शकील अहमद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, चेतगंज वार्ड से विजय जायसवाल पूर्व मंडल मंत्री युवा मोर्चा, निवर्तमान पार्षद शंकर साहू, हबीबपुरा वार्ड से मनीष गुप्ता भाजयुमो महानगर मंत्री, पितरकुंडा से विजय चौरसिया, पियरीकला वार्ड से पूर्व पार्षद गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, देवेश वर्मा, दुर्गाकुंड से राजेन्द्र गुप्ता, विपिन गुप्ता, तरना से निवर्तमान पार्षद संदीप त्रिपाठी, सरसौली से निवर्तमान पार्षद सुनील सोनकर, प्रहलाद घाट से सौरभ कक्कड़, कोनिया से रजत, दीनदयालपुर से राजकुमार जायसवाल आदि है।