रायगढ़ जिले में रेलवे के सुरंग में विस्फोट, दो की मौत और 7 घायल

मुंबई, (हि.स.)। रायगढ़ जिले में कर्जत-पनवेल रेलवे लाइन पर चौक और कर्जत के बीच सुरंग के काम के दौरान विस्फोट हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में सात लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को तत्काल कर्जत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की छानबीन कर्जत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में कर्जत-पनवेल रेलवे लाइन के लिए सुरंग बनाने का काम चल रहा था। अचानक सुरंग , तभी चौक और कर्जत के बीच सडक़ किनारे के इलाके में एक सुरंग में विस्फोट हो गया और बड़े पत्थर अचानक सडक़ पर आ गिर। उसी समय रास्ते पर चल रही महिला देवकी बड़ेकर और उनके बेटे के सिर पर पत्थर लग गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में सडक़ पर चल रहे 7 लोग घायल हो गए। इन सभी का इलाज जारी है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया और गांव वालों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को समझा कर माला शांत किया। इस घटना की छानबीन कर्जत पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे