मौसम अलर्ट : यूपी के 30 जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट, 3 दिन बदला रहेगा मौसम

यूपी में मौसमी बदलाव का सिलसिला 30 अप्रैल तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम में ज्यादा उलटफेर की संभावना है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जिलों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन 30 जिलों में कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां ओले भी गिर सकते हैं।

उधर, शुक्रवार सुबह कानपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं, आगरा में देर रात तेज हवाएं चलीं। अभी बादल छाए हैं। बारिश की आशंका है। दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ में भी बादल छा गए। तेज धूप भरी हवाएं चलने लगी।

इससे पहले, गुरुवार को वाराणसी और बागपत में हल्की बारिश हुई। बाकी, प्रदेश में मौसम साफ रहा। इससे पारे में एक बार फिर उछाल आया है। मथुरा-वृंदावन का तापमान 40°C को पार करके 42.2°C दर्ज किया गया। यह यूपी में सबसे अधिक रहा है। इसके बाद, आगरा का तापमान 39.2°C रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन शहरों में कल बारिश-आंधी का अलर्ट था। शुक्रवार को भी कमोबेश उन्हीं शहरों में यह अलर्ट है। इन शहरों में आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कानपुर हैं।

आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के मौसम का हाल

कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। आंधी, ओले के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। उन्होंने लोगों को चेताया कि अगर मौसम बिगड़े तो लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

डॉ. पांडेय के मुताबिक, यूपी में हुए इस मौसमी बदलाव के पीछे मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनना है। इसका असर प्रदेश के मध्य भाग पर दिखाई पड़ रहा है। अनुमान है कि यह करीब एक सप्ताह तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, फिर गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा।

यूपी के प्रमुख शहरों का गुरुवार का तापमान…

शहरअधिकतमन्यूनतम
आगरा39.2°C21.7°C
बरेली37.2°C18.8°C
गोरखपुर35.7°C22.5°C
कानपुर35.6°C21.5°C
झांसी39.1°C20.2°C
लखनऊ36.2°C22.5°C
मेरठ36.1°C19.8°C
प्रयागराज38.4°C23.6°C
वाराणसी36.2°C21.5°C

झांसी में छाए बादल, तेज हवाएं

झांसी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे