बेटे राहुल के प्रचार में उतरीं सोनिया गांधी, अखिलेश संग होगा पूरा गांधी परिवार

रायबरेली । उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली रायबरेली में बेटे राहुल के प्रचार में सोनिया गांधी भी उतर चुकीं हैं। गुरुवार को वह रायबरेली पहुंचीं और कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुईं। शुक्रवार को वह इंडी गठबंधन की एक जनसभा में भी शामिल होंगीं। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी होंगे। साथ ही राहुल प्रियंका सहित पूरा गांधी परिवार एक ही मंच पर कल इकट्ठा होगा।

दरअसल, शुक्रवार को रायबरेली के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में इंडी गठबंधन की एक बड़ी जनसभा होनी है,जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव संग पूरा गांधी परिवार शिरकत करेगा। गठबंधन के प्रत्याशी राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी व मां सोनिया गांधी भी होंगीं। जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी रहेंगें।

इस सम्बंध में इंडी गठबंधन की एक बैठक भी बुलाई गई। जनसभा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी भी रायबरेली पहुंच गईं है,प्रियंका पहले से ही यहां चुनाव प्रचार में जुटी हुईं हैं। राहुल गांधी के कल यहां पहुंचने का कार्यक्रम है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा