बिहार:  सारण में मतदान बाद हिंसा, दो पक्षों में हुई गोलीबारी, एक की मौत; भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

बिहार की सारण संसदीय सीट पर आज मंगलवार हुई गोलीकांड की खबर है, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। गोलीबारी की घटना छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास हुई। घटना के बाद से चौक के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हिंसा के मौके पर एसपी और डीएम भी मौजूद हैं। 

आपको बता दें सारण लोकसभा सीट पर बीते दिन पांचवें चरण में मतदान हुआ था। उसके एक दिन बाद ये हिंसा की घटना सामने आई है। लेकिन ये विवाद मतदान के दिन का बताया जा रहा है। विवाद शांत होने के बजाय और बढ़ा। इसी विवाद में गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि सारण लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थी, वहां जमकर हंगामा हुआ। 

रोहिणी आचार्य इसी इलाके के बूथ संख्या 118 पर पहुंची थी। निजी चैनल आज तक के मुताबिक स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी आचार्य ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव किया था, उनके साथ समर्थक भी थे। रोहिणी आचार्य को आक्रोशित भीड़ को देखते हुए वहां से निकलना पड़ा था लेकिन मंगलवार सुबह नए सिरे से विवाद बढ़ा और गोलीबारी हुई।

बिहार की सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखा है। रोहिणी के सामने बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सारण सीट पर बीजेपी के राजीव प्रताप की जीत हुई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में सारण सीट पर 56.6% मतदान हुआ था।

बीते दिन 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर कुल 55.85% वोटिंग हुआ। शाम छह बजे तक सीतामढ़ी में 57.55%, मधुबनी में 52.50%, मुजफ्फरपुर में 58.10%, सारण में 54.50% और हाजीपुर में 56.84% मतदान हुआ।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत