बिहार पुलिस के आरक्षक ने शादी का झांसा देकर भोपाल की युवती से किया दुष्कर्म, फिर…

भोपाल(ईएमएस)। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर यूपी पुलिस के कांस्टेबल के खिलाफ बलात्कार का मामला कायम किया है। आरोपी से पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए हुई थी। इसके बाद वह शासकीय कार्य से भोपाल आया और युवती से मिलकर उसे शादी का झांसा देते हुए जहांगीराबाद इलाके में एमव्हीएम कॉलेज के पास युवती के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बना डाले। आरोप है की पुलिस कर्मी उसे अपने साथ बिहार भी लेकर गया और वहॉ भी उसका दैहिक शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उससे दुरियां बनाते हुए संपर्क तोड़ दिया और उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

 इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया। थाना पुलिस के अनुसार ईटखेड़ी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह भोपाल में प्रायवेट जॉब करती है। जनवरी, 2022 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ आरोपी राजेश कुमार से हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। आरोपी कई बार शासकीय कार्य से भोपाल आ चुका है, इसी बीच उसने उसे शादी का झांसा देते हुए पहली बार भोपाल के एमव्हीएम कॉलेज परिसर के नजदीक पार्क में शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद राजेश अपने साथ पीड़िता को अप्रैल, 2023 में बिहार ले जाकर भी कई बार शारीरिक शोषण किया था। 

साथ ही निशातपुरा इलाके में 22 सितंबर, 2022 को भी उसके साथ संबध बना चुका था। बीते दिनो पीड़ीता ने उससे गर्भवती होने की बात कहते हुए जल्द शादी करने की बात कही तब उसने उससे शादी करने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उससे दुरियां बना ली और उसका फोन नबंर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत