पालघर सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 आरोपित नामजद, 5 गिरफ्तार

मुंबई, (हि.स.)। पालघर जिले में माहिम इलाके के पानेरी गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 आरोपितों को नामजद किया गया है। इस मामले में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य 6 आरोपितों की गहन तलाश की जा रही है।

पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने रविवार को मीडिया को बताया कि पालघर जिले के माहिम में रहने वाली 16 वर्षीय युवती के साथ पनेरी क्षेत्र में सुनसान जगह पर 11 आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती ने इस मामले की शिकायत सातपाती सागरी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद पालघर जिला पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य छह आरोपितों की तलाश की जा रही है। बालासाहेब पाटिल ने बताया कि सभी आरोपितों ने ड्रग का सेवन किया था।

खबरें और भी हैं...

Gonda: बोरे में मिला नवजात शिशु, जांच में जुटी पुलिस

प्रदेश, उत्तरप्रदेश, क्राइम, गोंडा
Gonda: बोरे में मिला नवजात शिशु, जांच में जुटी पुलिस

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग