ट्रिपल इंजन की सरकार व्यापारियों के लिए करेगी कार्य, व्यापारी सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां एक व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन सरकार मिलकर व्यापारियों के लिए कार्य करेगी।

नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्वनिधि योजना कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश मे विकास हो रहा है। गोरखपुर बदल गया है। जनता को बुनियादी सुविधाएं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ चलना होगा। पहले गोरखपुर की सड़कें सिंगल लेन थीं। आज फोर लेन मे बदल रही हैं। पहले आबादी कम थी। आज बढ़ती आबादी के साथ सुविधाओं मे भी बढ़ोत्तरी होनी आवश्यक है। आज इज ऑफ लिविंग की सुविधा बढ़ी है। लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है।

हमें अपने अपने स्तर पर उम्मीदवार की जीत मे सहयोग करना होगा। केन्द्र और राज्य के साथ स्थानीय स्तर पर भी समान विचारधारा वाली सरकार बनेगी तो और भी तेज गति से विकास होगा। व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास में मत रहिएगा। चार मई को पहले स्वयं मतदान करिये। इसके बाद मतदान के लिए प्रेरित करिये। चुनाव एक उत्सव है। लोकतंत्र का पर्व है। हर वोट की कीमत है। इसलिए सब लोग बढ़चढ़कर मतदान कीजिए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई